भारत में कोरोना वायरस (India Coronavirus) के नए मामलों में इजाफा जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 12 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आये हैं। इस दौरान ठीक होने वाले लोगों की संख्या 10 हज़ार के करीब रही। इसके साथ ही नए मामलों के बाद एक्टिव केस की संख्या 81 हज़ार का आंकड़ा पार कर गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते एक दिन सामने आये नए केस की संख्या 12,249 रही। वहीं इस दौरान कोरोना के चलते 13 नए मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को दर्ज हुए मामले कल के मुकाबले 23.4 फीसदी ज्यादा है। कल कुल 9,923 नए मामले सामने आए थे।
निजी 5G नेटवर्क पर दूरसंचार कंपनियों के तर्क बेतुका और अव्यावहारिक: बीआईएफ
आज दर्ज हुए नए मामले के बाद एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.19 फीसदी हो गया। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.60 फीसदी दर्ज की गई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 3.94 फीसदी पर आ गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.90 फीसदी हो गया।
अब तक देश में कुल 85.88 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंदर 3,10,623 सैंपल की जांच की गई है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 196.45 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



