CORONA UPDATE : देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,781 नए मामले, 8,537 लोग कोरोना से हुए मुक्त

Summary :

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान 8,537 लोग कोविड से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि रविवार को कोविड के देश में 12,899 मामले सामने आए थे।
5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की कोरोना से मौत
मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस 76 हजार से पार हो गए हैं। देश में अभी एक्टिव केस 76,700 हैं। पाजिटिविटी दर 4.32 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.62 फीसद हो गई है। अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196 करोड़ के पार हो चूका है। 
चार करोड़ से ज्यादा दी जा चुकी है प्रीकाशन डोज
कोरोना वैक्सीन की 196 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.47 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 90.59 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा चार करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। 12.75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन अभी राज्यों के पास शेष है।

Desk Team