Corona Update : एक दिन में 1335 नए मामले दर्ज, 52 और मरीजों ने गंवाई जान

Summary :

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,335 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,25,775 हुई जबकि 52 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,181 पर पहुंच गयी।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में आज मामूली बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार के मुकाबले आज यानी शुक्रवार को कोरोना के 110 ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक्टिव केस में कल के मुकाबले आज 500 से ज्यादा मामलों की गिरावट दर्ज हुई है, जिसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 13,672 रह गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,335 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,25,775 हुई जबकि 52 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,21,181 पर पहुंच गयी है।

विश्व में कोरोना के मामलों में वृद्धि, 48.83 करोड़ के पार हुए केस, अबतक 61.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या में 635 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,90,922 हो गयी है, जबकि डेथ रेट 1.21 प्रतिशत दर्ज की गयी। 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 184.31 करोड़ खुराकें दी गयी है। उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Desk Team