भारत में कोरोना नए मामलों में राहत देने वाली गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 3 लाख से कम लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं इस दौरान 614 मरीजों ने संक्रमण के चलते जान गवा दी। इसके साथ ही देश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 22,36,842 बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 55 हज़ार 874 नए मामले सामने आए हैं, जो सोमवार को सामने आए मरीजों से 50,190 कम है। इस दौरान 614 मरीजों की मौत के बाद देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,90,462 हो गई।
दुनियाभर में कहर बरपा रहा है कोरोना, वैश्विक स्तर पर 35.43 करोड़ पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
फिलहाल देश में कोविड संक्रमण दर 15.2 फीसदी पर है। वहीं देश में कोरोना एक्टिव केस 22 लाख से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में 3,70,71,898 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। देश में अभी कोरोना के 22,36,842 (एक्टिव केस) मरीज हैं। इस दौरान हुए 16,49,108 कोरोना टेस्ट के बाद देश में अबतक 71.88 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।
वहीं बात करें कोरोना टीकाकरण की तो अबतक देश में 162.92 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। बता दें कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों समेत देश के तमाम इलाकों में लगातार नए केसों में कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि शायद कोरोना की तीसरी लहर का पीक या तो गुजर चुका है या फिर गुजरने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



