भारत में कोरोना संक्रमण का तीसरा दौर अपने अंतिम चरण पर है। देश में लगातार वायरस के कम होते मामले राहत देने वाले हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 30 हज़ार के करीब नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब एक्टिव केस की संख्या 4 लाख से भी कम रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,615 नए केस दर्ज होने के बाद अब तक का संक्रमित आंकड़ा 4,27,23,558 पर पहुंच गया है। इस दौरान हुई 514 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 5,09,872 हो गया।
कोविड-19 : विश्व में कोरोना के मामले 41.51 करोड़ के पार, अब तक 58.3 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत
मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 82,988 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद देश में अब तक 4,18,43,446 मरीज रिकवर कर चुके हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.94 प्रतिशत है। देश में एक्टिव केस की संख्या इस समय 3 लाख 70 हज़ार 240 है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.45 प्रतिशत रहा।
वहीं बात करें टीकाकरण कि तो देश में अब तक 1,73,86,81,675 डोज़ दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 171.48 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.88 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है ।


Download Android App
Download iOS App



