Corona Update : एक दिन में 4362 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या घटकर 50 हज़ार के करीब

Summary :

देश में एक दिन में कोविड-19 के 4,362 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,29,67,315 हुई, जबकि 66 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,15,102 हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों को लेकर राहत जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 5 हज़ार से भी कम मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान संक्रमण के चलते 66 मरीजों ने अपनी जान गवा दी। इसके साथ ही एक्टिव केस में जारी गिरावट के चलते देश में कोविड-19 के एक्टिव केस सिर्फ 54,118 रह गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोविड-19 के 4,362 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,29,67,315 हुई, जबकि 66 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,15,102 हो चुकी है। कोरोना संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या में जारी बढ़ोतरी के चलते देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 54,118 रह गई है,जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है।

Assembly Election: प्रियंका गांधी 167 रैलियां और 42 रोड शो कर कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रूप में उभरीं

पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस  की संख्या में 5,324 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,23,98,095 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। 
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 178.90 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.71 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 77,34,37,172 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,12,926 नमूनों की जांच रविवार को की गई।
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Desk Team