रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कमजोर वैश्विक बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग तीन फीसदी टूट गए। शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और 1,620.73 अंक या 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,713.08 पर आ गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 447.05 अंक या 2.75 प्रतिशत टूटकर 16,000 के स्तर से नीचे 15,798.30 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक शामिल थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 768.87 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 54,333.81 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 252.70 अंक या 1.53 प्रतिशत टूटकर 16,245.35 पर बंद हुआ था।
Russia Ukraine War : यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले से बढ़ेगा चिप संकट, विश्व में ठप होगी सप्लाई?
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और तोक्यो लाल निशान में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 8.84 प्रतिशत बढ़कर 128.6 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 7,631.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



