देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 541 लोगों की मौत हुई है। वहीं दौरान महामारी को हारने वालों की संख्या में बेहिसाब वृद्धि हुई है। बीते एक दिन में 67,538 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट फिलहाल 98.03 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 42,754,315 तक पहुंच गयी। वहीं इस दौरान हुई 541 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 509, 413 तक पहुंच गया।
World Corona Update : वैश्विक स्तर पर 42 करोड़ के करीब संक्रमितों का आंकड़ा
देश में फिलहाल 3,32,918 एक्टिव केस हैं। रिकवरी में भी सुधार है। कल 67,538 मरीजों ने कोरोना के संक्रमण को मात दे दी है। इसके साथ ही रिकवरी का आंकड़ा 4,19,10,984 को पार कर गया है। वहीं 24 घंटे में 11,79,705 सैंपल की कोरोना जांच की गई है।
भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट 2.61 रहा। देश में महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत देश में अब तक एंटी कोविड टीके की 1,74,24,36,288 डोज़ दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



