केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अब तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीके की 55.01 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं जबकि 59,16,920 से अधिक खुराकें पहुंचाई जा रही हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 52,59,93,669 खुराकें दी जा चुकी हैं।
मंत्रालय ने कहा कि राज्यों, केद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.82 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं। वहीं भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर अब भी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के वायरस के 40,120 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,85,227 रह गई जो 140 दिनों में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 585 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गयी। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,70,495 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,94,70,779 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। अगर बात करें देश में जारी टीकाकरण अभियान की तो भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 57,31,574 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 52,95,82,956 हुआ।


Download Android App
Download iOS App



