इटली से इस सप्ताह वापस आए और आईटीबीपी के पृथक केंद्र में रह रहे दो लोगों की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना वायरस से प्रभावित इटली से कुल 218 भारतीयों को यहां रविवार को लाया गया था और दिल्ली के छावला क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पृथक केंद्र में रखा गया था।
इस समूह में 154 पुरुष और 64 महिलाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App



