कोरोना वायरस : राष्ट्रपति भवन में इस बार होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं

Summary :

कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में एहतियात के तौर पर इस वर्ष परंपरागत होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में एहतियात के तौर पर इस वर्ष परंपरागत होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
ट्वीट में कहा गया, “सतर्कता बरत और सुरक्षा के इंतजाम कर हम सभी कोविड-19 नॉवेल कोरोना वायरस को फैलने से रोक सकते हैं। एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन में परंपरागत होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।” 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी किसी होली मिलन समारोह में भाग न लेने की घोषणा कर चुके हैं। 
इस वर्ष होली का पर्व दस मार्च को मनाया जाएगा। 

Shera Rajput