Coronavirus News: कोरोना को लेकर मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की अहम बैठक, कहा- चुनौती अभी टली नहीं है

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में जिस प्रकार से कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर दस्तक दे दी हैं। जिसके चलते कई दिनों से कोरोना के आकड़ों में तेजी देखी जा रही हैं। इस महामारी पर मोदी सरकार अपनी पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं। हालांकि, बताया यह जा रहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर हैं। इसलिए मोदी सरकार ने बढ़ते संक्रमण को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की हैं।
कोरोना को लेकर यह 24 वी बैठक है हमारी
पीएम मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को लेकर बीते दो सालों में हमारी ये 24 वी बैठक हैं। देश में कोरोना महामारी को कम करने के लिए राज्य सरकार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। जिस की मैं औपचारिक तौर से सराहना करता हूं।

 

अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति है समान्य

मोदी ने आगे कहा, ‘स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं। पिछले कुछ महीने में इन वैरिएंट्स से मामले बढ़े हैं हम भारत में कई देशों की तुलना में हालात पर नियंत्रण रखा है।’
अभी महामारी का अंत नही हुआ
मोदी ने कोरोना को लेकर कहा कि अभी इस महामारी का अंत नहीं हुआ हैं। दरअसल, देखा जा सकता है कि ओमिक्रोन के नए वैरिएंट ने कई देशों में तहलका मचा रखा हुआ हैं। हालांकि, देखा जा सकता है कि चीन में बढ़ते कोरोना की वजह से सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा हैं। लेकिन  कई देशों की तुलना भारत में स्थिति समान्य हैं।
हमे अलर्ट पर रहना चाहिए
मोदी ने कहा कि पिछले 2 हफ्तों से मामले जो बढ़ रहे है उससे हमें अलर्ट रहना है। 2 साल के भीतर में देश ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई तक कोरोना से जुड़े हर पक्ष में जो आवश्यक है उसे देने का काम किया है। तीसरी लहर में स्थितियां अनियंत्रित होने की खबर नहीं आई।
भारत में सामने आए 2,927 नए मामलें
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,927 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,654 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

Desk Team