कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में 114 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,845

Summary :

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,75,095 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,845 रह गई।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,75,095 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,845 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का एक भी मामला नहीं मिलने से मृतक संख्या 5,30,658 पर स्थिर है।
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,845 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 61 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,40,592 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Desk Team