कोविड -19 : देश में पिछले 24 घंटे में 1.61 लाख नए मामले सामने आए, 1733 लोगों ने तोड़ा दम

Summary :

देश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 1.61 लाख नए मामले सामने आए हैं और 2.81 लोग ठीक हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 1.61 लाख नए मामले सामने आए हैं और 2.81 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 1,733 लोगों ने दम तोड़ दिया है। आपको बता दे लगातार दूसरा दिन कोरोना की वजह से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को 1192 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया था।  
रविवार को 893 मरीजों ने दम तोड़ा 
देश में कोरोना वायरस की रफ़्तार में कमी देखने को मिली रही है। वही मौत के अकड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। लगातार 5वें दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। रविवार को 893 मरीजों ने दम तोड़ा था और शनिवार को 871 तोड़ा था। 
सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए थे 
अगर कोरोना वायरस के केसों की बात करे तो आज भारत में 1.61 लाख नए केस मिले है।  वही मंगलवार को 1.67 लाख केस मिले थे और सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए थे । 

Desk Team