राहुल ने कराई अपनी फजीहत, BJP को घेरने की कोशिश में शेयर किया चाचा-भतीजे का Video

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल ने हिंदुत्ववादी का मुद्दा उठाते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दो लोग बहस करते नजर आ रहे हैं। दावा है कि वीडियो में दिख रहा युवा शख्स बीजेपी पार्षद है।

उत्तर प्रदेश में इस महीने विधानसभा के लिए चुनाव होने है। ऐसे में कोई भी पार्टी एक दूसरे पर वार करने से नहीं चूक रही, वहीं बिना जांचे परखे किसी भी चीज़ को मुद्दा बनाकर नेता अपनी ही पार्टी की किरकिरी भी करवा रहे है। ऐसा ही कुछ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी के साथ भी हुआ। एक वीडियो को शेयर कर राहुल ने बीजेपी को घेरने की कोशिश कि वह अपनी ही फजीहत करा बैठे।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल ने हिंदुत्ववादी का मुद्दा उठाते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दो लोग बहस करते नजर आ रहे हैं। दावा है कि वीडियो में दिख रहा युवा शख्स बीजेपी पार्षद है। वह वृद्ध को इसलिए धमका रहा है, क्योंकि उसने चुनाव में बीजेपी को वोट देने से इनकार कर दिया। वीडियो में बीजेपी नेता और वृद्ध के बीच जमकर बहस भी हो रही है। राहुल ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी।”


कांग्रेस नेता द्वारा जारी वीडियो की पुलिस ने जब जांच की तो पाया वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। एसीपी ब्रजनारायन सिंह ने बताया कि कानपुर में एक वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। इसमें दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता राघवेंद्र मिश्रा, कांग्रेस समर्थक भूपेंद्र भदौरिया से जबरदस्ती बीजेपी को वोट डालने के लिए दबाव डाल रहे हैं। लेकिन जांच में पता चला कि राघवेंद्र और भूपेंद्र पड़ोसी हैं। 


भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं डाला गया। वे दोनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें भूपेंद्र बता रहे हैं कि राघवेंद्र के पिता से उनके अच्छे संबंध रहे हैं. वे राघवेंद्र के चाचा हैं। दोनों के बीच हंसी मजाक हो रहा था। भूपेंद्र ने कहा, राघवेंद्र मजाक में कह रहे थे कि तुम चाचा कांग्रेस से बीजेपी में आ जाओ। तो हमने कहा, ऐसा क्यों। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।

Desk Team