कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 547 मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या में 10 हज़ार की कमी

Summary :

भारत में कोविड-19 के 547 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4,46,66,924 हो गयी।

भारत में कोविड-19 के 547 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4,46,66,924 हो गयी। भारत में अप्रैल 2022 के बाद पहली बार कोविड-19 के दैनिक मामले एक हज़ार से कम दर्ज किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में एक मरीज़ की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,532 हो गयी है। 
आठ अप्रैल 2020 को देश में कोविड-19 के 540 मामले सामने आये थे
वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 9,468 रह गयी है। अप्रैल 2020 से पहली बार उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या में 10 हज़ार तक की कमी आई है। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Desk Team