देश के प्रथम PM जवाहर लाल नेहरू की जयंती आज, सोनिया और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Birth Anniversary of Pandit Jawahar Lal Nehru : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, भारत के विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के लिए राष्ट्र उनका स्मरण कर रहा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है। पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।”


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को नमन करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए आपके योगदान को भी याद करते हैं।”


बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है नेहरू का जन्मदिन

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 1889, नवंबर 14 में हुआ था। इस दिन को पूरा देश बाल दिवस यानि Children’s day के तौर पर मनाता है। 14 नवंबर के दिन स्कूल व कॉलेज को रंग- बिरंगे गुब्बारों और दूसरे सजावटी चीजों से सजाया जाता है और तरह -तरह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Desk Team