केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
मांडविया ने भारत की तैयारियों पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान दिया।
मांडविया ने कहा, ‘हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। चीन और भारत के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन लोग दूसरे रास्तों से आते हैं।’
उन्होंने कहा कि ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि वायरस का कोई अज्ञात स्वरूप भारत में प्रवेश न करे और साथ ही यात्रा करने में कोई बाधा न हो।


Download Android App
Download iOS App



