भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चीन में कोविड-19 की स्थिति पर नजर रख रहा है, जहां हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की थी।
चीन में संक्रमण के मामलों में वृद्धि से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘‘हम (चीन में) हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हम उम्मीद जताते हैं कि पूरी मानवजाति महामारी से सफलतापूर्वक निपट सकेगी।’’
उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत और चीन के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। बागची ने कहा कि कोई सलाह या दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘बीजिंग में हमारा दूतावास घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



