देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा सीयूईटी ( कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के पहले चरण की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू है। आज सुबह नौ बजे पहले चरण की परीक्षा शुरू हुई।परीक्षा के लिए 14.9 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक में दाखिला के लिए सामान्य प्रवेश माध्यम है जो अब देश में दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मुख्य) के नौ लाख के औसत पंजीकरण को पार कर गई है।
अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्वीट किया
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट-यूजी) भारत में सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है, जिसमें औसतन 18 लाख छात्र पंजीकरण कराते हैं।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्वीट किया,
All set to start the first CUET at 9.00 am. Best wishes to all the students who are writing CUET.
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) July 15, 2022
‘‘सुबह नौ बजे पहली सीयूईटी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीयूईटी परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं।’’
परीक्षा केंद्रों के बाहर कतार में लगे अभ्यर्थी काफी चिंतित नजर आए तथा परीक्षा के लिए अंतिम मिनट की तैयारी करते दिखे। सीयूईटी देश में विशेष रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे उन लोकप्रिय केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के तरीके को बदल देगा, जहां कक्षा 12 का परिणाम दाखिले में एक निर्णायक कारक होता था।
प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक विशेष तिथि पत्र बनाया
कुमार ने कहा, ‘‘सीयूईटी (यूजी)-2022 में लगभग 14,90,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें पहली पाली में लगभग 8.1 लाख उम्मीदवार और दूसरी पाली में 6.80 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। इन उम्मीदवारों ने 90 विश्वविद्यालयों में 54,555 विशिष्ट विषयों के लिए आवेदन किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इतनी बड़ी संख्या में विषयों को देखते हुए, प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक विशेष तिथि पत्र बनाया गया है। इसी के अनुरूप, सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र, परीक्षा की तारीख और शहर के साथ अग्रिम सूचना पर्ची जारी की गई है।’’
उम्मीदवारों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान या जीव विज्ञान का विकल्प
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण जुलाई में और दूसरा चरण अगस्त में आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान या जीव विज्ञान का विकल्प चुना है, उन्हें सीयूईटी परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल किया गया है क्योंकि नीट (यूजी) – 2022 का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा।
यूजीसी प्रमुख ने मार्च में घोषणा की थी कि 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूईटी में प्राप्त अंक अनिवार्य होंगे, न कि कक्षा 12 के अंक। विश्वविद्यालय अपने न्यूनतम पात्रता मानदंड तय कर सकते हैं।
परीक्षा कोचिंग संस्कृति को बढ़ावा नहीं देगी
कुमार ने स्पष्ट किया कि नयी प्रणाली के तहत राज्य बोर्ड के छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा और परीक्षा कोचिंग संस्कृति को बढ़ावा नहीं देगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए सीयूईटी-यूजी के पहले संस्करण में भाग लेने के लिए कुल 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 12 राज्य विश्वविद्यालयों, 11 डीम्ड विश्वविद्यालयों और 19 निजी विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया है।
यूजीसी ने कुछ विश्वविद्यालयों के अपनी प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू
यूजीसी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद बुधवार को विश्वविद्यालयों से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय सीमा तय करने को कहा। वहीं, यूजीसी ने कुछ विश्वविद्यालयों के अपनी प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू करने पर कहा कि इससे सीबीएसई के छात्र इन संस्थानों में सीट हासिल करने से वंचित हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



