Defense Ministry ने कहा: पूर्व-अग्निवीरों को तैनात करने के लिए इच्छुक हैं कंपनियां

Summary :

रक्षा मंत्रालय के अनुसार कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयास में अपने निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता से अवगत कराया और पहले बैच के सशस्त्र बलों के साथ अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पूर्व-अग्निवीरों को तैनात करने की उत्सुकता व्यक्त की।

अग्निवीरो को लेकर रक्षा मंत्रालय ने औपचारिक रूप से कहा कि देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के पूर्व  अग्निवीरों को  सेना में अपनी सेवा को पूरा करने के बाद तैनात करने के लिए पूर्ण रूप से उत्सुक थी। अभी कुछ ही महीनों पहले अग्निवीर को लाया गया है जिसमें युवा देश के अग्निवरी बनेंगे और चार साल में सेवानिवृत्त भी हो जाएंगे। 
मंत्रालय ने अग्निवीर को लेकर कही यह बात 
 रक्षा मंत्रालय ने पूर्व-अग्निीवरों के रोजगार के अवसरों के लिए भारतीय रक्षा उद्योग के साथ एक नौकरी उन्मुख बातचीत शुरू की है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मंत्रालय के साथ बातचीत के दौरान कंपनियों ने सशस्त्र बलों के साथ अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पूर्व-अग्निवीरों को तैनात करने की उत्सुकता व्यक्त की।
भारतीय रक्षा उद्योग के साथ सत्र की अध्यक्षता रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने की। एल एंड टी, अदानी डिफेंस लिमिटेड, टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड, अशोक लेलैंड और अन्य सहित प्रमुख भारतीय रक्षा उद्योग घरानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया।
अग्निवीरों को आरक्षण का वायदा, जानें- पूर्व सैनिकों को कितनी नौकरियां दे  पाती है सरकार - agnipath scheme protest agniveer reservation in  paramilitary force defence ministry ex ...
रक्षा मंत्रालय के अनुसार कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयास में अपने निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता से अवगत कराया और पहले बैच के सशस्त्र बलों के साथ अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद पूर्व-अग्निवीरों को तैनात करने की उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपलब्ध कौशल के आधार पर अग्निवीरों के लिए आरक्षण के लिए उनकी भर्ती नीतियों में उपयुक्त प्रावधान किए जाएंगे। उद्योग की आवश्यकताओं के साथ अग्निवीरों द्वारा सीखे गए कौशल को जोड़ने के संबंध में कुछ सुझावों पर भी विचार किया गया।
भारतीय रक्षा निर्माताओं से अपनी प्रतिबद्धता पर कार्य करना
रक्षा सचिव ने राष्ट्र निर्माण में लगे विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक समर्पित और अनुशासित युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों के साथ अपने कार्यकाल के बाद अग्निवीरों की विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए सरकार के प्रयास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के साथ अपने जुड़ाव के दौरान अग्निवीरों द्वारा प्राप्त कौशल एक उच्च सक्षम और पेशेवर कार्यबल बनाने में मदद करेगा जो उद्योग द्वारा उपयोगी और उत्पादक जुड़ाव के लिए आसानी से उपलब्ध होगा। रक्षा सचिव ने प्रतिभागियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया को स्वीकार करते हुए भारतीय रक्षा निर्माताओं से अपनी प्रतिबद्धता पर कार्य करने और कॉपोर्रेट भर्ती योजनाओं के तहत जल्द से जल्द नीतिगत घोषणा करने का आग्रह किया।
अधिकारी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने भारतीय रक्षा उद्योग के साथ इस बातचीत का आयोजन सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्च र्स के तत्वावधान में कंपनियों की कॉपोर्रेट भर्ती योजना के तहत पूर्व-अग्निवीरों के लाभकारी रोजगार के अवसरों की तलाश के लिए किया।देश के अलग-अलग हिस्सों में नेवी, आर्मी और एयरफोर्स में ‘अग्नीवीर’ की भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार, जो भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निपथ भर्ती के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, वेबसाइट पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

Desk Team