गर्मियों की शुरुआत में ही इस बार तापमान अपने चरम पर है। ऐसे में आपको बता दें अप्रैल में लगातार गर्मी बढ़ने के बाद अब एक बार फिर बारिश का अनुमान लगे जा रहा है। देखा जाए तो अप्रैल में ही गर्मी अपने पूरे चरम पर है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर के शहरों में दिन में धूप सबसे अच्छी होती है और रात का तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। जबकि 15 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी में थोड़ी राहत देखी जा रही है।

देश में 41 डिग्री पारे का टॉर्चर
जानकारी के आधार पर मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम की बात करें तो आज यानी 18 अप्रैल को गर्मी का सितम जारी है। बात आज यानि मंगलवार की करें तो आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। देखा जाए तो आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। वहीं आगे बता दें 19 अप्रैल को गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है।
इससे अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिलने से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ यह 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातर पढ़ रही गरमी की वजह से कहा जा रहा है की जल्द ही मौसम में एक बार फिर बदलाव के साथ बारिश देखी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



