दिल्ली: निर्मला सीतारमण की अचानक तबीयत हुई खराब, एम्स में भर्ती कराया गया

Summary :

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की आज के दिन अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की आज के दिन अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बात की पुष्टि सूत्रों के अनुसार की गई है। सुबह तकरीबन बारह बजे सीतारमण को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपकों बता दें कि 2023 में वित्त बजट पेश होना है जिसकों लेकर सीतारमण खास तैयारी में लगी हुई है आम बजट को लेकर सीतारमण का कारोबारी जगत के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी था। 
निजी वार्ड में  सीतारमण को भर्ती कराया गया 
Finance Minister Nirmala Sitharaman to hold meeting with public sector bank  heads on August 25 - Business News India - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25  अगस्त को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों
मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 63 साल की है और उन्हें एम्स के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर हर तरह से निगरानी रखी जाए। आपकों बता दें कि फिलहाल मंत्रालय और अस्पताल की तरफ से निर्मला सीतारमण को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नही की गई है। 6 दिसंबर से ही संसद की शीतकाली सत्र शुरू हो गया था जिसमें सीतारमण काफी सक्रिय नजर नहीं आई। 

Desk Team