कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।लेकिन अब उनकी सदस्यता बहाल करने की मांग काफी तेज हो गई है। बता दें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी। इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस नेता ने ओम बिरला से मिलने का समय भी मांगा था। राहुल गांधी की सदस्यता तत्काल बहाल करने की मांग की थी। ओम बिरला ने कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर असर न पड़ता
दरअसल, सूरत कोर्ट की तरफ से राहुल गांधी को 2साल की सजा दिए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया था। इस आरोप में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की तरफ से अधिकतम सजा दी गई थी। यानि अगर निचली अदालत ने एक दिन भी सजा कम दी होती तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर असर न पड़ता।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।


Download Android App
Download iOS App



