पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी हो चुकी है और इस बीच इमरान के समर्थक गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहें है। बता दें कि इमरान खान को गिरफ्तारी का अंदाजा पहले से लग गया था। उन्होंने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के ऑफिशियल अकाउंट से वीडियो मैसेज जारी करवाया है। जिसमें उन्होंने कहा, मेरी गिरफ्तारी अपेक्षित थी और मैंने अपनी गिरफ्तारी से पहले यह संदेश रिकॉर्ड किया था। मेरी गिरफ्तारी ‘लंदन प्लानिंग’ का हिस्सा है। इशारों में उन्होंने शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी पर निशाना साधा।
कार्यकर्ता शांति बनाए रखें – इमरान खान
अंत में इमरान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता शांति बनाए रखें। हम किसी और के सामने नहीं बल्कि अल्लाह के सामने झुकते हैं जो अल हक है। हम ला इलाहा इल्लल्लाह पर विश्वास करते हैं। एक मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में इमरान खान ने कहा, ‘मेरे पाकिस्तानियो जब तक यह पैगाम पहुंचेगा, मैं गिरफ्तार हो चुका होऊंगा। मेरी एक अपील है कि आप को घरों में चुप रहकर नहीं बैठना है। यह मैं अपने लिए नहीं कर रहा। यह मैं आपके भविष्य के लिए कर रहा हूं। अगर आप अपने अधिकारों के लिए खड़े नहीं होंगे तो आप गुलाम की जिंदगी बसर करोगे। गुलामों की कोई जिंदगी नहीं होती है। गुलाम चींटी की तरह होते हैं, उनके परवाज नहीं होते।’
पाकिस्तान आर्मी पर निशाना
इमरान खान ने इशारों में पाकिस्तान आर्मी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का एक बड़ा ख्वाब था। हम किसी इंसान के सामने नहीं झुकते हैं। ये इंसाफ की जंग है। कभी भी कोई आजादी प्लेट में रखकर नहीं देता है। जंजीरें गिरती नहीं, तोड़नी पड़ती है। आपको वोटिंग का अधिकार मिला हुआ है, उसका इस्तेमाल कीजिए। हम नहीं चाहते हैं कि कोई इस मुल्क पर कब्जा कर ले, जैसे की आज कब्जा है।


Download Android App
Download iOS App



