पाकिस्तान एक तरफ आर्थिक तंगी से जूझ रहा और दूसरी तरफ वो राजनीतिक संकट से बर्बाद हो रहा है आपको बता दें पाकिस्तान मे फिर से नई सरकार बनाने की तैयारी हो रही है इस पाकिस्तान के पूर्व पीएम जो की तोशाखाना मामले मे आरोपी है उन्हें कोर्ट ने आज तीन साल की सजा सुनाई है इसके साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना और पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है।
एक लाख का जुर्माना
जुर्माना नहीं दिया गया तो पर उन्हें छह महीने अतिरिक्त जेल में रहना होगा। बता दें
कोर्ट ने आरोप लगाया है कि इमरान ने जानबूझकर फर्जी जानकारी दी है ।
इस्लामाबाद की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला
इस्लामाबाद की डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट के एडिशिनल जज हुमायूं दिलावर ने फैसला सुनाते वक्त कहा कि इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं। इमरान खान ने जानबूझकर ईसीपी को तोशखाना उपहारों की फर्जी डिटेल जमा की थी और उन्हें भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया गया है। जिसके चलते इमरान खान को 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।
इमरान खान को तीन साल की सजा
कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान को गिरफ्तार करके कोट लखपत जेल ले जाया गया है। आपको बता दें कि इमरान खान पर सत्ता में रहने के दौरान उन महंगे उपहारों को बेचकर लाभ हासिल करने का आरोप है । जिसे उन्होंने सरकारी भंडार से हासिल किया था। इसी मामले में उन्हें सजा सुनाई गई है।
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने की था शिकायत
इमरान खान पर ये मामला पिछले साल पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की शिकायत पर दायर किया गया था। तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के अंतर्गत एक विभाग है, जहां सरकारों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की ओर से शासकों और सरकारी अधिकारियों को दिए गए उपहारों को रखा जाता है।
इमरान खान ने लाभ के लिए बेचे तोहफे
इमरान खान ने तोशाखाना से कुछ उपहार खरीदे, जिनमें एक कीमती घड़ी भी शामिल थी और उसे लाभ कमाने के लिए बेच दिया था। जब इसकी जानकारी पाकिस्तान निर्वाचन आयोग मिली तो कोर्ट ने इस मामले में इमरान को दोषी पाया था।
2018 से अप्रैल 2022 के बीच मिले थे उपहार
अगस्त 2018 से अप्रैल 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत इमरान खान पर अपने कार्यकाल के दौरान तोशाखाना से अपने पास रखे गए उपहारों की जानकारी जानबूझकर छिपाने का आरोप लगाया गया था ये उपहार काफी महंगे है जिनमें एक ग्रेफ कलाई घड़ी, एक अंगूठी और एक रोलेक्स घड़ी शामिल थी।
9 मई को भी गिरफ्तार करने की हुई थी कोशिश
कोर्ट को फैसले के बाद इमरान खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है इससे पहले भी इमरान को 9 मई में गिरफ्तार किया जाना था पर इमरान के समर्थकों के हंगामे के चलते इमरान की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी तब इमरान ने कहा था की अगर गिरफ्तार करोगे तो पाकिस्तान जलेगा। लेकिन सुरक्षा के बीच उन्हें गिरफ्तार कर लिया है ।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तीन साल के साथ पॉलिटिक्स से बाहर क्यों किया गया ?
Summary :
पाकिस्तान एक तरफ आर्थिक तंगी से जूझ रहा और दूसरी तरफ वो राजनीतिक संकट से बर्बाद हो रहा है आपको बता दें पाकिस्तान मे फिर से नई सरकार बनाने की तैयारी हो रही है इस पाकिस्तान के पूर्व पीएम जो की तोशाखाना मामले मे आरोपी है उन्हें कोर्ट ने आज तीन साल की सजा सुनाई है इसके साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना और पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है।


Download Android App
Download iOS App



