बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने शिरडी के साई बाबा को लेकर एक विवादित बयान पर बवाल हो रहा है। इस मामले पर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।बता दें कि शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

आपको बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री का शिरडी साईं बाबा के खिलाफ विवादित बयान सामने आने के बाद उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना के लोगों ने मुंबई में बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।बागेश्वर बाबा पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।युवा सेना के लोगों ने कहा कि बागेश्वर बाबा शिरडी साईं बाबा के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिन पहले साईं बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि साईं बाबा कोई भगवान नहीं हैं।उन्होंने कहा कि साईं बाबा संत और फकीर हो सकते हैं।लेकिन भगवान नहीं हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है।उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है।उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता।


Download Android App
Download iOS App



