मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तरप्रदेश में सक्रिय होने के बाद से पार्टी की स्थिति में काफी बदलाव आ गया है।
वरना पहले वहा पर कांग्रेस की चर्चा तक नहीं होती थी
राज्यसभा सांसद सिंह ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तरप्रदेश में जब से‘प्रियंका’सक्रिय हुयी हैं, कांग्रेस की स्थिति में बदलाव आ गया है। वरना पहले कांग्रेस की चर्चा तक नहीं होती थी। उन्होंने निकट भविष्य में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत रंग लाएगी।
उपचुनाव के नतीजों के तत्काल बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर दी
कांग्रेस की ओर से रविवार को प्रारंभ हो रहे देशव्यापी जन जागरण अभियान के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित पत्रकार वार्ता में सिंह ने कहा कि आज के दौर में महंगायी और गिरती अर्थव्यवस्था मुख्य मुद्दा है। इसी वजह से देश में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के तत्काल बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर दी।
उन्होंने कहा कि उपचुनाव की ही तरह नतीजे आने वाले समय में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में 2022 और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में दिखेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि पन्ना जिले में एक भाजपा नेता के खासमखास व्यक्ति ने आदिवासी व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर लिया है। और इस संबंध में संबंधित परिवार की ओर से शिकायत के बावजूद पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



