Disha Salian Case: मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीतेश राणे से कहा कि उनके पास दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियन ( Disha Salian) की मौत के बारे जो भी जानकारी भी है। वह उसे उसके साथ साझा करें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- मुंबई पुलिस के स्पेशल SIT ने भाजपा नेता नितेश राणे
- सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियन ( Disha Salian) की मौत के बारे में हुई पूछ्ताछ
दिशा सालियान मुंबई के मलाड इलाके में एक सोसाइटी के परिसर में आठ जून, 2020 को मृत मिली थीं जहां वह रहती थीं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी आधव ने एसआईटी की ओर से राणे को पत्र भेजा।
अपने समय और सुविधा से सकते हैं- Mumbai Police
उन्होंने बताया कि राणे से जांच अधिकारी के सामने पेश होने और दिशा सालियान ( Disha Salian) के बारे में जानकारी, यदि उनके पास हो तो, साझा करने को कहा गया है। अधिकारी ने पत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘‘राणे अपने समय और सुविधा के हिसाब से आ सकते हैं और उनसे मालवणी थाने आने से पहले आधव को कॉल करने को कहा गया है।’’
दिशा सालियान के मौत के बाद सुशांत ने लगाई थी फांसी
पुलिस के मुताबिक दिशा सालियान ( Disha Salian) ने मलाड में एक ऊंची इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर जान दे दी थी। पिछले साल दिसंबर में एसआईटी गठित की गयी थी। दिशा सालियान की मौत के कुछ दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने मकान में कथित रूप से फांसी लगा ली थी।


Download Android App
Download iOS App




