चीन के वुहान में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य देशों में भी दिखने लगा है। इससे बचाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज दिल्ली के निर्माण भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस बीमारी को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में कहा कि हम भारत में केरल के तीनों मामलों की बहुत ही सूक्ष्मता से निगरानी कर रहे हैं। हमने उनके संपर्क इतिहास का भी पता लगाया है। हम वास्तव में आभारी हैं कि हर कोई अपना योगदान दे रहा है। हम इसके लिए सारे प्रयास कर रहे हैं, इसलिए घबराएं नहीं। इस बैठक में चीन व कुछ अन्य देशों में फैले कोरोना वायरस से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।
इस मौके पर संबंधित मंत्रालयों के सचिव व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस पर भारत सरकार की कड़ी नजर है और इससे निपटने के लिए सरकार पूरी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत सद्भावना उपाय के रूप में कुछ चिकित्सा उपकरण और अन्य सामग्री चीन भेज रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 2,51,447 हवाई अड्डे के यात्रियों की जांच की जा चुकी है।
मुंबई : अंधेरी ईस्ट के रोल्टा कंपनी में लगी भीषण आग, फायर व्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद
वहीं 12 प्रमुख और 65 छोटे बंदरगाहों पर भी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी कोरांटाइन सुविधा में रखे गए 402 लोगों का नकारात्मक रिपोर्ट सामने आया है और उनकी स्थिति अभी सामान्य है। उन्होंने आगे कहा कि, कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और डायमंड प्रिंसेस क्रूज के लोगों को उपचार दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



