रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के चांदीपुर से मंगलवार को बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) मिसाइल के एक के बाद एक दो सफल परीक्षण किए।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण जमीन पर व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लांचर से किया गया। मिसाइल ने परीक्षण के दौरान उच्च गति से उड़ रहे ड्रोन पर निशाना साधा।
मंत्रालय ने बताया कि मिसाइल ने सफलता पूर्वक लक्ष्य को भेदा और सभी तय मानकों को पूरा किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और उद्योग क साझेदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह मिसाइल विशेष प्रौद्योगिकी से लैस है और इससे सशस्त्र बलों की ताकत मजबूत होगी।


Download Android App
Download iOS App



