देश में कोई भी वाहन चलाने के लिए सबसे बड़ी और अहम चीज ड्राइविंग लाइसेंस है।कार या बाइक चलाने के लिए आपके पास लर्निंग लाइसेंस या परमानेंट लाइसेंस होना चाहिए। अगर आपके पस कोई वैध लाइसेंस नहीं है तो हमारा चालान कट जाता है।अब तो लाइसेंस बनवाना बहुत ज्यादा आसान हो गया है। आधार वेरिफिकेशन के आधार पर कोई भी नागरिक 58 आरटीओ सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकता है।

आपको बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि कॉन्टैक्टलेस और फेसलेस तरीके से ऐसी सेवाएं करने से लोगों का काफी ज्यादा समय बचेगा और घर बैठकर लाइसेंस बनवाना भी आसान हो जाएगा।लेकिन इसके लिए आधार वेरिफिकेशन करवाना बहुत जरुरी है। बिना आधार वेरिफिकेशन के आप ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते है। इसके लिए आपको ड्राइविंग टेस्ट देने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इन सेवाओं की वजह से लोगों का कीमती समय भी बचेगा और इसके साथ ही लर्नर ड्राइविंग लाइसेंसन जैसे काम भी आसान हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



