कोरोना वायरस के चलते गोएयर के सभी कर्मचारियों के मार्च के वेतन में कटौती की जाएगी। गोएयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दूबे ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने विमानन क्षेत्र के राजस्व पर भारी असर डाला है । गोएयर ने पहले ही लागत में कटौती के कुछ उपाय किए हैं। इन उपायों में पायलटों की छुट्टी करना, कर्मचारियों को क्रमिक रूप से अवैतनिक अवकाश पर जाने के लिए कहना और शीर्ष नेतृत्व के वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती का फैसला शामिल है।
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा, अब तक 569 मामलों की हुई पुष्टि
दूबे ने कर्मचारियों से एक आधिकारिक संदेश में कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में हमारे पास इसके सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है कि मार्च महीने के लिए हम सभी के वेतन में कटौती करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सबसे कम वेतनमान को सबसे कम नुकसान हो।”भारत ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।
इससे पहले इंडिगो के सीईओ रंजय दत्ता ने पिछले हफ्ते कहा था कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती होगी। एयर इंडिया ने भी कर्मचारियों के भत्तों में कमी करने का ऐलान किया है।


Download Android App
Download iOS App



