बीते कुछ दिनों से राज्यसभा सदस्य डॉ मनमोहन सिंह तबियत ठीक नहीं हैं जिस वजह से मौजूदा शीतकालीन सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे। अवकाश के लिए उनके अनुरोध को सदन ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया कि उन्हें डॉ सिंह का एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौजूदा सत्र में भाग लेने में असमर्थता जाहिर की है।
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया कि उन्हें डॉ सिंह का एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से राज्यसभा के मौजूदा 255वें सत्र में भाग लेने में असमर्थता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि सिंह ने 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक अवकाश का अनुरोध किया है। सदन की सहमति के बाद उन्होंने डॉ सिंह को वर्तमान सत्र से अवकाश की मंजूरी दे दी।
सदन की परंपरा के अनुसार, अगर कोई सदस्य सत्र के दौरान अवकाश लेना चाहते हैं तो उन्हें सदन से इसकी अनुमति लेना होता है। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे 89 वर्षीय डॉ सिंह को बुखार आने के बाद कमजोरी की वजह से 13 अक्टूबर को यहां अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 31 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।


Download Android App
Download iOS App



