पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

Summary :

सामरिक बल कमान ने स्वदेश विकसित एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का शनिवार को ओडिशा में रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना के

बालेश्वर (ओडिशा) : सामरिक बल कमान ने स्वदेश विकसित एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का शनिवार को ओडिशा में रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल, जिसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है, का बालेश्वर के निकट चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के परीक्षण परिसर-3 में एक मोबाइल लांचर से परीक्षण किया गया।

इससे पहले पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण इस वर्ष 21 फरवरी को चांदीपुर में आईटीआर से रात के समय में किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि यह मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक की युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम है।

Desk Team