पूर्वी वायु सेना कमान प्रमुख एयर मार्शल आर नाम्बियार ने शनिवार को कहा कि राफेल लड़ाकू विमान वायु सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
पूर्वी वायु सेना कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने बताया कि पश्चिम बंगाल की कुछ इकाइयों को छोड़कर पूर्वी कमान की अन्य वायु सेना इकाइयों को राफेल सहित चिनूक और अपाचे हमलावर हेलीकॉप्टर मिलेंगे।
नाम्बियार ने वायु सेना के एक कार्यक्रम से इतर यहां कहा कि राफेल एक बेहतरीन लड़ाकू विमान है। दो सप्ताह पहले मुझे फ्रांस में इसे उड़ाने का मौका मिला था। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यह एक बहुत अच्छा विमान है, उच्च क्षमता वाला है। इस क्षेत्र में इसकी मौजूदगी से हमें काफी मजबूती मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



