हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया।

 हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार रात 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि रात नौ बजकर 31 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में स्थित था।
एनसीएस ने कहा, ‘‘शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 31 मिनट पर आये 3.2 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के शामली में 29.41 अक्षांश और 77.26 देशान्तर पर पांच किलोमीटर की गहरायी पर था।’’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।