EVM से हो सकती है छेड़छाड़ – चंद्रबाबू नायडू

Summary :

ईवीएम पर चेतावनी देते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि उनसे ‘छेड़छाड़’ की जा सकती है और लोगों से अपील की कि

ईवीएम पर चेतावनी देते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि उनसे ‘छेड़छाड़’ की जा सकती है और लोगों से अपील की कि सात दिसम्बर को मतदान करने के बाद वीवीपीएटी मशीन पर नजर बनाए रखें।

नायडू खम्मम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे जो चार दलों के साथ गठबंधन के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सबसे आग्रह करता हूं…हम ईवीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि आप ईवीएम को लेकर सतर्क रहें। वोट डालने के बाद यह दिखेगा। उसकी भी जांच करें। हमें अधिकार है कि हम देखें कि हम किसे वोट कर रहे हैं।’’

कमलनाथ का दावा, कांग्रेस पार्टी 140 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बनाएगी सरकार

नायडू ने कहा, ‘‘मैं प्रौद्योगिकी से अच्छी तरह परिचित हूं। फोन को भी टैप किया जा सकता है।’’ उन्होंने दावा किया कि वीवीपीएटी केवल उनकी मांग पर शुरू हुआ।

बाद में हैदराबाद में रोडशो के दौरान उन्होंने मतदाताओं से कहा कि ईवीएम को लेकर सतर्क रहें ‘‘क्योंकि उनसे छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को सतर्क रहना चाहिए। आपको देखना चाहिए कि वीवीपीएटी के मार्फत आपने किसे वोट दिया। अगर यह स्पष्ट नहीं है तो आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं (चुनाव आयोग में)।’’

Desk Team