विदेश मंत्री जयशंकर बोले – भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अफ्रीका

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि अफ्रीका महाद्वीप भारत की विदेश नीति के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पिछले आठ साल में द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आयी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि अफ्रीका महाद्वीप भारत की विदेश नीति के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पिछले आठ साल में द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आयी है।
अफ्रीका के लिए भारत के विकास के एजेंडे के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत ने उसे 12.3 अरब अमेरिकी डॉलर का सरल ऋण दिया है और अभी तक 197 परियोजनाएं पूरी की हैं।
‘भारत-अफ्रीका की विकास साझेदारी’ विषय पर आयोजित 17वें सीआईआई-ईएक्सआईएम बैंक कान्क्लेव को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि फिलहाल और 65 परियोजनाएं चल रही हैं और 81 शुरू होने वाली हैं।
व्यापार और अर्थव्यवस्था पर जयशंकर ने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 89.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है जो 2020-21 में 56 अरब अमेरिकी डॉलर था।

Desk Team