विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने कतर और कुवैत के समकक्षों से की बात, अफगानिस्तान मुद्दें पर हुई चर्चा

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कतर और कुवैत के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग वार्ता कर अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कतर और कुवैत के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग वार्ता कर अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर मोहम्मद अल-सबा के साथ से बात करना और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करना अच्छा रहा।


अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्तिथि पर की चर्चा 

विदेश मंत्री ने कहा, संयुक्त आयोग की शीघ्र बैठक करने पर सहमति बनी। हमने पश्चिम एशिया एवं खाड़ी क्षेत्र से लेकर अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तक की क्षेत्रीय स्थिति पर भी चर्चा की। जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ अच्छी बातचीत हुई और उस दौरान अफगानिस्तान से संबंधित घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।


बैठक को लेकर आशान्वित हूं : विदेश मंत्री 

जयशंकर ने कहा, अपने द्विपक्षीय, आर्थिक एवं ऊर्जा सहयोग पर भी (हमने) चर्चा की। (मैं) संयुक्त आयोग की बैठक को लेकर आशान्वित हूं।

Desk Team