दिल्ली बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन को आज सात महीने पूरे होने शनिवार को किसान पूरे देश में ‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ ‘दिवस के रूप में मनाएगा। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर पड़ने लगी है।
आज होने वाले किसानों के प्रदर्शन में जहर घोलने की पाकिस्तानी आईएसआई ने बड़ी साजिश रची है। माना जा रहा है कि आईएसआई दिल्ली में किसानों के एजेंट किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा भड़का सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
खुफिया एजेंसियों ने बताया कि शनिवार को किसान प्रदर्शन के दौरान तैनात जवानों के खिलाफ आईएसआई के एजेंट हिंसा भड़का सकते हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस को पत्र भी भेजा गया है इसके बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है। आज दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ कई किसान समूहों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
दिल्ली मेट्रो ने किसान आंदोलन की आशंका के मद्देनजर येलो लाइन पर शनिवार को चार घंटे के लिए तीन मेट्रो स्टेशनों-विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को बंद रखने का फैसला किया है।
दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर के अलावा टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा कदम उठाए हैं।
डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस के सुझाव पर, सुरक्षा कारणों से, येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा, कल (शनिवार) 26.06.2021 को जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है।


Download Android App
Download iOS App



