वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ी राजनीतिक दलों के साथ आज दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला दिल्ली पहुंच चुके है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए गुपकार गठबंधन की सहयोगी महबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान से बातचीत वाले बयान से पल्ला झाड़ लिया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कोई एजेंडा नहीं है। हम अपनी बात बात रखेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत करेंगे ताकि रियासत में शांति आए।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें पाकिस्तान के बारे में बात नहीं करनी बल्कि हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपने वतन को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने वतन से ही मतलब हैं और पीएम से ही बात करने के लिए दिल्ली आए हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की बैठक से उम्मीद करेंगे कि हम लोगों की बात को शांति से सुनें और कोई ऐसा हल निकालें, जिससे राज्य में अमन कायम हो। उन्होंने कहा कि पहले हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। फिर बाद में बाद में मीडिया से बात करेंगे।
बता दें कि मंगलवार को गुपकर मीटिंग के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती ने पडोसी मुल्क की वकालत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए। गुप्कर गठबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से भी बात करनी चाहिए”।


Download Android App
Download iOS App



