वाहन ईंधन से लेकर खाने के तेल तक के भाव इस समय आसमान पर हैं, इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का बड़ा झटका देकर नागरिकों की टेशन बढ़ा दी है। आज यानी 1 अक्टूबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपये की भारी बढ़त कर दी है। बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों, ढाबों और सार्वजनिक भोजनालयों में होता है। ऐसे में अब होटल में खाना भी महंगा हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाली एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1736.5 रुपये का हो गई हैं। पहले यह 1693 रुपये का था। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपये हो गई है। पहले यह 1770.5 रुपये थी। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीदिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।
जानिए कब कब महंगा हुआ गैस सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने भी 75 रुपये बढ़ी थीं। उससे पहले अगस्त में भी कीमतें 2 बार बढ़ी थीं। देखा जाए तो इंडेन के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2021 में अब तक 404.50 रुपये बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2020 तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1332 रुपये थी, जो अब 9 महीनों में 1736.50 रुपये हो गई है।
घरेलू सिलेंडर पर राहत
बता दें कि इससे पहले एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था। इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात है।


Download Android App
Download iOS App



