Welcoming FM @Amirabdolahian to New Delhi.
Our discussions today will reflect our close and friendly relations. pic.twitter.com/YmKYJk98Fg
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 8, 2022
तीन दिवसीय यात्रा पर है विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन
ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उनकी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों की पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पश्चिम एशियाई देशों में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
मुंबई और हैदराबाद की भी यात्रा करेंगे अब्दुल्लाहियन
इस मामले में अरब देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद, इस्लामिक सहयोग संगठन के किसी सदस्य देश के वरिष्ठ मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब्दुल्लाहियन नई दिल्ली में बैठकों के बाद मुंबई और हैदराबाद की भी यात्रा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



