विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और जर्मनी की नौसेना के प्रमुख के-अचिम शॉनबाच ने बृहस्पतिवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जर्मनी द्वारा अधिक भागीदारी के संदर्भ में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रृंगला ने यहां जर्मनी के नौसेना प्रमुख का स्वागत किया। बागची ने ट्वीट किया, ‘‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जर्मनी द्वारा हाल के हिंद-प्रशांत दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिक से अधिक भागीदारी के संदर्भ में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।
जर्मन नौसेना प्रमुख शॉनबाच ने यहां भारतीय नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
भारत चीन के रवैए को देखकर लगातार समुंद्र में ताकत मजबूत करने में लगा है । चीन की गतिविधि धरातल पर ही नही समुंद्र में भी विस्तार करने में लगा हुआ हैं । जिस कारण विवाद की स्थिति बनी रहती हैं। चीन दिनों दिन समुंद्र में दूसरे देशों में अपने जहाज के जरिए कब्जा करने का अथक प्रयास कर रहा हैं । इसी के चलते भारत भी चीन हर सामुंद्रिक गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए हैं ।


Download Android App
Download iOS App



