राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें चार नामों की घोषणा की गई।
सूची में राकांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जोस फिलिप का भी नाम शामिल है जोकि दोबालिम सीट से चुनाव लड़ेंगे।
राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने सूची जारी की। पार्टी ने नवेलिम सीट से रहमान मुजावर को, प्रिओल सीट से दिग्विजय वर्लेकर और शिरोदा से डॉ सुभाष प्रभु देसाई को मैदान में उतारा है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन किया है।


Download Android App
Download iOS App



