US और चीन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दिया ये बयान, जानें मोदी सरकार को क्या दी नसीहत

Summary :

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पड़ोसी को लेकर अपना नजरिया भी साझा किया है

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पड़ोसी को लेकर अपना नजरिया भी साझा किया है। राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट किया गया है, जिसमें वो चीन की मंशा पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।  राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त दुनिया में दो तरह के नजरिए काम कर रहे हैं। चीन का नजरिया अलग है, वहीं अमेरिका का नजरिया अलग। चीन अपने पड़ोसी देशों को इंफ्रास्ट्रक्चर, 5जी जैसी सुविधाएं देकर लुभा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा


राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका जैसे देशों का नजरिया है कि चीन की विस्तारवादी नीति को रोका जाना चाहिए। हालांकि मेरा सवाल ये है कि इसके लिए आप क्या ऑफर कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम जब अमेरिका की बात करते हैं तो सिर्फ डिफेंस को लेकर बात करते हैं। लोगों को समृद्ध बनाने के मुद्दों पर भी बात की जानी चाहिए।
 चीन और अमेरिका दोनों की रणनीति अलग-अलगः पीएम 
राहुल गांधी ने कहा कि चीन का विस्तारवाद भारत के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों की रणनीति अलग-अलग है। अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ हमारे संबंध रक्षा से आगे आर्थिक समझौतों की ओर जाने चाहिए, जो संयुक्त रूप से समृद्धि पैदा करते हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि भारत के पास चीन का मुकाबला करने के लिए वैकल्पिक वैश्विक दृष्टिकोण बनाने में मदद करने का रणनीतिक अवसर है।

Desk Team