जल्द आने वाली है भारत में कोरोना की चौथी लहर! फिर शुरू होगा पाबंदियों का दौर, जानें- एक्सपर्ट व्यू

Summary :

कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है भारत में कोरोना की चौथी लहर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोरोना महामारी का कहर देश में फिर एक बार सहलाब बनकर लोगों पर फूटा हैं। अभी कुछ ही महीनों पहले कोरोना की तीसरी लहर खत्म हुई थी और आम लोगों को ऐसा लग रहा था कि मानों कोरोना हमेशा के लिए हमारे जीवन से चला गया हैं। देश में कुछ दिनों से ही कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि होने लगी हैं। विशेषज्ञों का मानना है आगामी  समय से देश में कोरोना की चौथी लहर आ सकती हैं। भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ने लोगों के मन में दहशक पैदा कर दी हैं।
भारत में कब तक आएगी कोरोना की चौथी लहर
देश में बढ़ते कोरोना के आकड़ों ने भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं। क्योंकि इस वायरस की वजह से चीन में लॉकडाउन लगाया जा चुका हैं । इसके साथ- साथ यूरोपीए देशों में सख्त लॉकडाउन चल रहा हैं। इन देशों में रहने वाले लोग दंवाईयों और मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रहे हैं। आगामी समय में भारत में भी जल्द कोरोना की चौथी लहर आ सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2483 नए मामले मिले हैं।

क्या लगा सकता है लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते आकड़ों ने देश को एक बार लॉकडाउन की कगार पर ला खड़ा कर दिया हैं। हांल ही दिल्ली सरकार ने राजधानी को मास्क फ्री घोषित किया था जिसके चलते कुछ ही दिनों कोरोना के केस में तेजी से उछाल को देखा गया हैं। हालांकि, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधइकरण ने मास्क को लगाना फिर से अनिवार्य कर दिया है और जो भी लोग बिना मास्क के पाएगा गया तो उन लोगों पर 500 रूपए का सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

Desk Team