अटारी, करतारपुर और अगरतला समेत देश के सभी सीमा बिंदुओं पर संपूर्ण चिकित्सीय जांच हो रही है : गृह मंत्रालय

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार रात घोषणा की कि अटारी, करतारपुर और अगरतला समेत देश के सभी सीमा बिंदुओं पर संपूर्ण चिकित्सीय जांच की जा रही है ताकि यहां आने वाले लोगों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों का पता लगाया जा सके।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी सीमा बिंदुओं पर सर्वसाधन युक्त चिकित्सा दल मौजूद हैं जो पड़ोसी देशेां से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहे हैं। 
उन्होंने यह भी बताया कि करतारपुर और अटारी पर चिकित्सा जांच चल रही है। सभी सीमा बिंदुओं पर संपूर्ण जांच की जा रही है और प्रतिदिन स्थिति रिपोर्ट भेजी जाती है। 

Shera Rajput