NIA ने ISIS से जुड़े आतंकवाद के मामले में 10 लोगों से की पूछताछ

Summary :

एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में दस लोगों से पूछताछ की है। यह मामला आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश से जुड़ा है।

एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में दस लोगों से पूछताछ की है। यह मामला आतंकी संगठन आईएसआईएस के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश से जुड़ा है। 
एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
ये लोग तीन मार्च तक के लिए छह दिन की एनआईए हिरासत में थे। 
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग भारत में हिंसक जिहाद छेड़ना चाहते थे और इसलिए उन्होंने दक्षिण भारत के जंगलों को अपना ठिकाना बनाया था। 
पूछताछ के दौरान साजिश में इन लोगों की संलिप्तता के बारे में सबूत जुटाए गए जिन्हें चेन्नई स्थित विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। 

Shera Rajput